फायरिंग मामले में  बड़ा खुलासा: बहन का बदला लेने के लिए भाईयों ने ही रच डाली साजिश

Edited By Kamini,Updated: 01 Mar, 2024 12:38 PM

big revelation in the firing case

महानगर में  दुगरी फेस-1 में वकील सुखमीत भाटिया पर गोली चलाने के आरोप में थाना दुगरी की पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना: महानगर में  दुगरी फेस-1 में वकील सुखमीत भाटिया पर गोली चलाने के आरोप में थाना दुगरी की पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 पिस्तौल, घटना के दौरान इस्तेमाल की गई कार और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान मोहित वर्मा, कमल वर्मा, टीनू आनंद, हरमन सिंह, गुरप्रीत सिंह गोपी के रूप में हुई है, जबकि पहले से ही नामित आरोपी मनदीप सिंह गुलाटी, उसका भाई सुखविंदर सिंह गुलाटी और वकील की पत्नी गगनदीप कौर पुलिस गिरफ्तार से बाहर है। जिस पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: Breaking:पंजाब में AAP नेता की गोलियां मारकर ह*त्या

संयुक्त पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह तेजा सिंह ने कहा कि एडीसीपी देव सिंह, एडीसीपी इन्वेस्टीगेशन अमनदीप सिंह बराड़, एसीपी गुरइकबाल सिंह और ए. सी.पी. इन्वेस्टीगेशन अमनदीप सिंह और इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ की टीम मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच कर रही है। इसी बीच पुलिस ने दोनों आरोपियों मोहित वर्मा और टीनू आनंद को बेंगलुरु से और दूसरे को लुधियाना से अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया।

20 लाख रुपए में सौदा तय कर उपलब्ध करावाई पिस्तौल: 

पूछताछ में टीनू आनंद ने बताया कि वह पहले सुखमिंदर सिंह गुलाटी उर्फ ​​विनोद के साथ वीजा दिलाने का काम करता था। आरोपी सुखविंदर सिंह की दिसंबर माह में उसकी बातचीत अपने साले रोहित वर्मा से करवाई थी। सुखविंदर सिंह ने बताया था कि उसकी बहन गगनदीप कौर की शादी सुखमीत सिंह वकील से हुई थी। दोनों के बीच आपसी विवाद था। उसकी बहन को उस वकील ने छोड़ दिया है जिसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है, जिसका बदला उसे लेना है। पैसों के लालच में आकर वे उनका साथ देने को तैयार हो गए। ऐसा करने के लिए उसकी मुलाकात आरोपी हरमन सिंह से हुई।

यह भी पढ़ेंः  अहम खबर: Train Ticket हुई सस्ती, रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

इसी बीच सुखविंदर सिंह ने 5 पिस्तौल और 25 जिंदा कारतूस का इंतजाम कर लिया। हथियारों की व्यवस्था करने के बाद मोहित वर्मा फिर हरमन सिंह से मिला, जिसने कहा कि उसके साथ सोनी उर्फ ​​चप्पा और दीप भी थे। इसके लिए एक गाड़ी और ड्राइवर उपलब्ध कराया जाएगा और इसके लिए 20 लाख रुपए का सौदा तय हुआ, जिस पर सुखविंदर सिंह ने कहा कि काम होने के बाद 20 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। प्लान बनाकर सुखविंदर 2 फरवरी को अपने परिवार और माता-पिता के साथ दुबई चला गया। उसने खुद लुधियाना में एक होटल में कमरा किराए पर ले लिया और रहने लगा ताकि काम पूरा होने पर पैसे देकर जा सके।

क्या माजरा था?

वकील सुखमीत भाटिया ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि जब वह और उनका भतीजा दुगरी फेज-1 से एम.जी.एम. स्कूल नजदीक जा रहे थे तो पीछे से कार तेज गति से आई, तो उसने कार धीमी कर ली और उस कार ने आगे बढ़कर उस पर गोली चला दी। उसका अपने ससुराल वालों से झगड़ा चल रहा है। जांच के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी गगनदीप कौर, सुखविंदर सिंह और मनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!