Punjab Weather को लेकर बड़ी Update, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Edited By Kamini,Updated: 08 Nov, 2024 12:14 PM

big regarding punjab weather

पंजाब में मौसम का बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है, इसी बीच मौसम विभाग ने अहम जानकारी दी हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाब में मौसम का बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है, इसी बीच मौसम विभाग ने अहम जानकारी दी हैं। नवंबर का पहला सप्ताह खत्म होने के बावजूद पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। सुस्त मानसून के बाद सर्दी भी देर से आएगी है। पंजाब का औसत कम से कम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री और चंडीगढ़ का 4.4 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, नवंबर का महीना गर्म रहने वाला है और तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। 15 नवंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Big update regarding Punjab weather, when will rain in punjab

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के ज्यादातर शहरों में अभी भी तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच है। चंडीगढ़ में तापमान 29.8 डिग्री रहा, जबकि अमृतसर में 28.1 डिग्री, लुधियाना में 29 डिग्री, पटियाला में 29.7 डिग्री, पठानकोट में 28.9 डिग्री, बठिंडा में 32.6 डिग्री और मोहाली में 30.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। IMD के मुताबिक 15 नवंबर तक पंजाब में बारिश और हिमाचल में बर्फबारी की संभावना नहीं है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ही राज्य के तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। एक तरफ जहां लोग बढ़ते तापमान से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोग धुएं और प्रदूषित हवा से भी परेशान हैं। स्मॉग का असर बढ़ता जा रहा है। चंडीगढ़ रेड जोन में है और यहां औसत AQI 302 दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 383 तक पहुंच गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!