Edited By Urmila,Updated: 19 Oct, 2022 01:22 PM

जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति को लेकर बड़ी खबर सामने आई रही है। जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया है।
जालंधर : जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति को लेकर बड़ी खबर सामने आई रही है। जानकारी के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया है। आपको बता दें कि वह हिमाचल में चुनाव प्राचर में भाग लेने गए थे। फिलहाल उन्हें जालंधर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत के बारे में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। वह शहर के भाजपा नेता और पूर्व विधायक हैं।
सुनील ज्योति वर्ष 2012 में जालंधर के मेयर बने और वर्ष 2017 तक बने रहे। हालांकि उसके बाद हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा और अकाली दल को हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपना 5 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया था। गौरतलब है कि सुनील ज्योति पूर्व विधायक के.डी. भंडारी के करीबी हैं। उन्होंने पार्षद रवि महेंद्रू को पीछे छोड़ मेयर का पद प्राप्त किया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here