Big News: पंजाब की इस केंद्रीय जेल में हुई खूनी झड़प

Edited By Urmila,Updated: 12 Aug, 2023 02:19 PM

big news bloody clash in this central jail of punjab

जब घटना की जानकारी अधिकारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे।

पंजाब डेस्क: अमृतसर स्थित केंद्रीय जेल फताहपुर से हवालातियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जेल में 2 गुटों में आपस में खूनी झड़प हुई है जिसके चलते 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मामला आज सुबह लगभग 6 का बताया जा रहा है। झड़प इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गुटों को छुड़वाने के लिए सी.आर.पी.एफ. को अपने बल का प्रयोग करना पड़ा। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों ने आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया है। 

जब घटना की जानकारी अधिकारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि जब सुबह 6 बजे के करीब हवालाती बैरक से बाहर आए तो आपस में लड़ाई-झगड़ा करने लगे। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मामला खूनी टकराव में बदल गया। इस दौरान 3 लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। पुलिस ने उक्त मामले की जांच-पड़ताल करते हुए मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!