Edited By Kalash,Updated: 07 Nov, 2022 01:41 PM

पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है
जालंधर (वरुण): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार वेरका मिल्क प्लांट नजदीक नाका लगा कर खड़े ट्रैफिक पुलिस के एएसआई संजीव कुमार को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इलाज दौरान एएसआई की अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी करनी शुरू कर दी गई है।
कार चालक हरियाणा (होशियारपुर) का बताया जा रहा है। मृतक मुलाजिम के साथ ड्यूटी पर तैनात एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि 5 नवंबर को जब पीएम ने आना था तो वह एएसआई संजीव के साथ वेरका मिल्क प्लांट नजदीक नाके पर तैनात थे। जब उन्होंने एक गाड़ी को हाथ देकर रोकने का प्रयास किया तो उसने रेस दबा दी और एएसआई संजीव को रौंद कर फरार हो गया। संजीव को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जिनकी कुछ समय बाद मौत हो गई। सूचना मिलते ही एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चाहल भी मौके पर पहुंच गए थे। रविवार को एएसआई का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here