Edited By Tania pathak,Updated: 13 Sep, 2020 07:22 PM
अब तक मौतों की संख्या 88 हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 876 है और 1855 मरीज़ ठीक हो अपने घर जा चुके है...
होशियारपुर (घुमन): होशियारपुर में कोरोना वायरस के 73 नए मामला की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही कोरोना के कारण 6 लोगों की मौत भी होने की सूचना मिली है। इसके साथ ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2819 हो गई है। जिले में कोविड 19 के कुल अब तक 76410 नमूने लिए गए हैं, जिनमें से 72807 नमूने नेगेटिव जबकि 1075 सैंपल की रिपोर्ट का इंतज़ार है।
अब तक मौतों की संख्या 88 हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 876 है और 1855 मरीज़ ठीक हो अपने घर जा चुके हैं। सिविल सर्जन डा. जसबीर सिंह ने यह भी बताया कि आज 73 पॉजिटिव केस हैं। शहर होशियारपुर के साथ 8 और 65 बाकी ज़िले के अलग-अलग ब्लॉक के साथ संबंधी हैं। इस के अलावा 6 मौतें हुई हैं।