Edited By Updated: 01 Apr, 2017 08:46 AM
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के विरुद्ध विधान सभा चुनाव लडऩे वाले आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक व संगरूर से सांसद भगवंत मान 11 मार्च को घोषित किए गए विधान सभा के नतीजे के बाद पहली बार आज हलका जलालाबाद में दिखाई दिए।
जलालाबाद (मिक्की) : पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के विरुद्ध विधान सभा चुनाव लडऩे वाले आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक व संगरूर से सांसद भगवंत मान 11 मार्च को घोषित किए गए विधान सभा के नतीजे के बाद पहली बार आज हलका जलालाबाद में दिखाई दिए। इस दौरान भगवंत मान ने हलका जलालाबाद के सीमावर्ती गांव ढंडी खुर्द, ढंडी कदीम, प्रभात सिंह वाला, आलमके, धर्मू वाला, हजारा राम सिंह वाला, टाहली वाला, चक्क खीवा, धुनकिया, भम्बा वट्टू, घुबाया, लमचोढ़ खुर्द आदि गांवों का दौरा करते हुए लोगों के साथ राबता कायम किया। गत दिवसीय क्षेत्र में चली हवाओं व बारिश के कारण खेतों में गिरी गेहूं की फसल का जायजा भी भगवंत मान द्वारा लिया गया।
विभिन्न जगहों पर अपने सम्बोधन में भगवंत मान ने कहा कि वह हलके के लोगों के फैसले को मंजूर करते हैं और आश्वासन दिलाते हैं कि विपक्ष में विराजमान ‘आप’ विपक्ष की भूमिका को बखूबी ढंग से निभाएंगे और लोक मसलों को विधान सभा में समय-समय पर उठाते रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह जल्द किसानों का कर्ज माफ करें और युवाओं को नौकरियां देने का वादा भी पूरा करें।