Edited By Vatika,Updated: 14 Jul, 2021 11:22 AM
जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी (डी.एल.एस.ए.) मामले में बठिंडा पंजाब का पहला जिला होगा जो जरूरतमंदों और आम
बठिंडा (विजय): जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी (डी.एल.एस.ए.) मामले में बठिंडा पंजाब का पहला जिला होगा जो जरूरतमंदों और आम जनता को 24 घंटे मुफ्त कानूनी सहायता क्लीनिक प्रदान करेगा।
यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण सरदार कंवलजीत लांबा ने डी.एल.एस.ए. की तिमाही बैठक के दौरान साझा की। उन्होंने नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को 11 सितंबर 2021 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक सहयोग देने को कहा ताकि इस दौरान अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग मुफ्त कानूनी सेवाओं का लाभ उठा सकें।