पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रकों की कर रहे थे चेकिंग, हादसे में चालक की मौ/त के बाद कार समेत फरार!

Edited By Kamini,Updated: 17 Nov, 2026 03:40 PM

bathinda accident

बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव डूमवाली में बीती आधी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पुलिस की वर्दी पहने 3 व्यक्ति निजी कार में सवार होकर सड़क पर ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे।

बठिंडा (विजय वर्मा): बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव डूमवाली में बीती आधी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पुलिस की वर्दी पहने 3 व्यक्ति निजी कार में सवार होकर सड़क पर ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चौथे ट्रक को रोकने की कोशिश में ट्रक बेकाबू होकर पहले से सड़क पर रोके गए एक अन्य ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, 3 व्यक्तियों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और वे निजी गाड़ी में सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले ट्रकों को रोककर उनकी चेकिंग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले ही 3 ट्रकों को रोककर सड़क पर खड़ा किया हुआ था। इसी दौरान जब उन्होंने चौथे ट्रक को रुकने का इशारा किया तो ब्रेक नहीं लगने के कारण ट्रक बेकाबू हो गया और पहले से खड़े ट्रक से जा टकराया। इस भीषण हादसे में एक चालक की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस की वर्दी पहने तीनों व्यक्ति अपनी निजी कार समेत मौके से फरार हो गए। 

इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आधी रात को निजी गाड़ी में सवार होकर ट्रकों की चेकिंग करने वाले ये व्यक्ति आखिर कौन थे? क्या वे वास्तव में पुलिस कर्मचारी थे या किसी अन्य विभाग से संबंधित थे? यदि वे पुलिस कर्मचारी थे तो सरकारी वाहन की बजाय निजी कार का इस्तेमाल क्यों कर रहे थे? इससे भी गंभीर सवाल यह है कि जब उनके सामने इतना भयानक हादसा हुआ और एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वे मौके पर रुकने और पुलिस को सूचना देने की बजाय अपनी गाड़ी समेत वहां से क्यों चले गए?

घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। पुलिस प्रशासन को इन वर्दीधारियों की पहचान, उनकी ड्यूटी, निजी वाहन के इस्तेमाल और हादसे के बाद मौके से चले जाने के कारणों की जांच करनी चाहिए। एक निर्दोष ट्रक चालक की जान जा चुकी है। अब देखना होगा कि जांच में इन व्यक्तियों की असलियत सामने आती है या नहीं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!