लॉकडाउन: पंजाब में 30-31 को खुले रहेंगे बैंक

Edited By Mohit,Updated: 29 Mar, 2020 05:56 PM

banks will be open in punjab on 30 31

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सोमवार और मंगलवार, 30 और 31 मार्च को बैंक खोलने के आदेश आज दिए।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सोमवार और मंगलवार, 30 और 31 मार्च को बैंक खोलने के आदेश आज दिए। कोरोना वायरस के कारण 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है। पंजाब सरकार के आज यहां जारी बयान के अनुसार कर्फ्यू पाबंदियों के बीच लोग अपने वित्तीय कार्य कर सकें इसलिए बैंक खोले जा रहे हैं। इसके अलावा तीन अप्रैल से सभी बैंक शाखाएं सप्ताह में चक्रीय आधार पर दो दिन के लिए खुलेंगी। एटीएम आदि भी चौबीसों घंटे के लिए आपॅरेशनल होंगे। 

इसी के साथ ही पंजाब के गृह मंत्रालय ने प्रदेश व चंडीगढ़ यूटी के उपायुक्तों को बैंकिंग स्टाफ को पूरा सहयोग देने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत बैंककर्मियों को पास जारी करने और अन्य जरूरी राहत देने के मुद्दे शामिल हैं। 31 मार्च को सभी सरकारी धनादेशों की विशेष क्लियरिंग होगी। एक अप्रैल को बैंकों के लिए नॉन पब्लिक डीलिंग डे होगा, उस दिन भी बैंककर्मियों को लेकिन आवश्यक पास मुहैया कराने के निर्देश उपायुक्तों को दिए गए हैं। 

बयान में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक के 24 मार्च और 27 मार्च को जारी निर्देशों के अनुकूल ही हैं। कोरोना वायरस से निबटने के लिए व्यवस्था को कार्यशील बनाए रखने के लिए, विविध वर्गों के नागरिकों के लिए भारत सरकार व पंजाब सरकार के घोषित कुछ राहत उपायों के लाभ लोगों तक निर्धारित समय सीमा में लोगों तक पहुंचाने के लिए यह आवश्यक है क्योंकि लाभ तभी पहुंचेंगे जब बैंकिंग चैनल कार्यशील होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!