ISI एजेंट अमरीक सिंह के लिए काम कर रहा बब्बर खालसा का आतंकी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 19 Sep, 2023 02:34 PM

babbar khalsa terrorist arrested

एक आतंकी को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

पटियाला: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के साथ-साथ ड्रग और हथियारों की तस्करी के मामले में पुलिस ने बब्बर खालसा के एक आतंकी को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

पाकिस्तानी एजेंट मुख्य आरोपी अमरीक की निशानदेही पर बब्बर खालसा के नंद सिंह की गिरफ्तारी हुई है और 4 पिस्टल रौंद भी बरामद हुए है। इस बारे में जानकारी देते हुए एस. एस. पी. पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने  नार्को-आतंकवाद से संबंधित जासूसी में शामिल एक गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करके 4 पिस्टल बरामद की हैं, जिसमें एक विदेशी पिस्टल 9 MM भी शामिल है।  एस.एस.पी. ने बताया कि पुलिस लंबे समय से नार्को टेररिज्म में शामिल तस्कर अमरीक सिंह के नेटवर्क पर काम कर रही थी, जिस पर तस्करी, आर्म्स एक्ट, देश विरोधी गतिविधियां आदि के 18 मामले दर्ज हैं। सी.आई.ए. स्टाफ प्रमुख  इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह और थाना प्रमुख अमनपाल सिंह ने सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में आरोपी  अमरीक सिंह, फौजी मनप्रीत शर्मा और नंद सिंह को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले के मुख्य आरोपी अमरीक सिंह को जेल में प्रोडक्शन वारंट पर लाकर इसकी गिरफ्तार दर्ज की गई। 10 सितंबर को इसके जासूस साथी मनप्रीत शर्मा को भोपाल (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया था। एस.एस.पी. के मुताबिक सिपाही मनप्रीत से भी भारतीय सेना का अहम डाटा बरामद हुआ और अमरीक सिंह से पूछताछ के दौरान समाना रोड से एक पिस्तौल के साथ 3 पिस्तौलें भी बरामद की गई। इस बीच अमरीक सिंह के एक अन्य सहयोगी बब्बर खालसा से संबंधित  नंद सिंह निवासी गांव सूहरो जिला पटियाला को भी 18 सितंबर को गांव से गिरफ्तार किया गया था। जिससे एक पिस्टल 32 बोर की एक पिस्टल और 5 रौंद बरामद हुए हैं। 
 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!