झगड़ा निपटाने गए पुलिस कर्मचारियों पर हमला

Edited By swetha,Updated: 18 Jan, 2020 09:09 AM

attack on police employees for settling quarrel

किसी प्लाट को लेकर 2 पक्षों का झगड़ा निपटाने गए 2 पुलिस कर्मचारियों पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मचारी नाभा के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

नाभा(भूपा, गोयल, जैन): किसी प्लाट को लेकर 2 पक्षों का झगड़ा निपटाने गए 2 पुलिस कर्मचारियों पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मचारी नाभा के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हमला करने वाले 5 कथित आरोपियों सुनीता रानी, शमशेर सिंह, सुभाष चंद, चीकू व हरविंदर सिंह के खिलाफ  मामला दर्ज हुआ है। 

आरोपियों में कांग्रेस की महिला नेता भी शामिल है। एक मारपीट की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित सुखविंदर सिंह की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी कि कि उनके प्लाट पर कांग्रेसी नेता सुनीता ने कब्जा किया हुआ था। वे अपने प्लाट का कब्जा छुड़ाने गए तो आरोपियों ने उनपर पर हमला कर दिया।  इस पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शरारती तत्वों ने पुलिस के ए.एस.आई. राजा सिंह व हवलदार इंद्र सिंह पर हमला कर दिया, साथ ही धक्कामुक्की की। नाभा कोतवाली एस.एच.ओ. गुरप्रताप ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!