पंजाब पुलिस का ASI गंदी करतूत के कारण हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Kalash,Updated: 04 Nov, 2023 03:02 PM

asi of punjab police arrested

खन्ना में एक ए.एस.आई. को महिला कॉन्स्टेबल का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है

खन्ना : खन्ना में एक ए.एस.आई. को महिला कॉन्स्टेबल का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ए.एस.आई. महिला कांस्टेबल को पिछले 2 साल से परेशान कर रहा था और उसकी ट्रांसफर करवाने की धमकी देता था। इससे तंग आकर महिला कांस्टेबल ने वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। 

जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. मनजीत सिंह डी.पी.ओ. खन्ना में तैनात है। वह करीब 2 साल से एक महिला कांस्टेबल का यौन शोषण कर रहा था। ए.एस.आई. उसे व्हाट्सएप पर कॉल कर गंदे और अश्लील तरीके से बातें करता था। जब वह ब्रांच में अकेली होती थी तो भी ए.एस.आई. बाज नहीं आता था। वह ब्रांच में भी उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था और मैसेज भेजकर उसे परेशान करता रहता था और ड्यूटी नहीं करने देता था।  

ए.एस.आई. महिला कांस्टेबल को उसके साथ कही बाहर रात बिताने के लिए मजबूर कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला कांस्टेबल का मन आत्महत्या करने के लिए तैयार हो गया था। उसने पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी, इसके बाद ए.एस.आई. को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!