PCR का ASI इस काम के लिए मांग रहा था रिश्वत, चढ़ा विजीलैंस के हत्थे

Edited By Vatika,Updated: 08 Jan, 2021 04:05 PM

asi arrested took bribe

विजीलैंस विभाग की टीम ने पैट्रोलिग पार्टी में तैनात पुलिस के ए.एस.आई.को 45 सौ रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

नवांशहर(त्रिपाठी):- विजीलैंस विभाग की टीम ने पैट्रोलिग पार्टी में तैनात पुलिस के ए.एस.आई.को 45 सौ रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

डी.एस.पी.सुखविन्द सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना राहों के आधीन पड़ते गांव काहलो निवासी बलजिन्दर सिंह पुत्र शिंगारा सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने जानकारों के साथ खेतों में बैठा कर शराब पी रहे थे कि इस दौरान पुलिस की पैट्रोलिग पार्टी वहां पहुंच गई। पार्टी में आए ए.एस.आई.हरजीत सिंह ने उसे पुलिस मामला दर्ज करने के नाम पर डरा धमका कर उसके जेब में पडे करीब 2300 रुपए तथा मोबाईल फोन निकाल लिया। उसने बताया कि उक्त थानेदार उसके करीब 20 हजार रुपए की कीमत वाले मोबाईल फोन को रिलीज करने के लिए 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता का थानेदार के साथ 45 सौ रुपए में सौदा तय हुआ था।

डी.एस.पी.ने बताया कि विजीलैंस विभाग के पास शिकायत लेकर  पहुंचे बलजिन्दर सिंह ने आज उक्त थानेदार को 4500 रुपए की राशि देनी थी जिसके चलते उक्त थानेदार को सरकारी गवाह इंजी.पावरकाम विभाग अरुण शेखर तथा खेतीवाडी विभाग के ए.डी.ओ.विजय मेहमी की उपस्थित में 5-5 सौ रुपए के 9 नोटो के साथ रंगेहाथों काबू कर लिया। डी.एस.पी.ने बताया कि गिरफ्तार थानेदार के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार थानेदार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस अवसर पर इंस्पैक्टर चमकोर सिंह के अतिरिक्त थानेदार सुखदेव सिंह,अवतार सिंहब तथा थानेदार सोमनात इत्यादि उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!