पुलिस ने कसा शिकंजा, हैरोइन व भारतीय करंसी के साथ महिला सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Dec, 2023 04:47 PM

arrests 2 including woman with heroin and indian currency

थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 11 ग्राम हैरोइन तथा 50 हजार रुपए की भारतीय करंसी के साथ महिला सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में 11 ग्राम हैरोइन तथा 50 हजार रुपए की भारतीय करंसी के साथ महिला सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के दौरान संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव सनावा की ओर जा रही थी कि गांव नाई मजारा के नजदीक लिंक रोड की ओर से एक बुजुर्ग व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया।

बुजुर्ग व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा पीछे की ओर मुड़ने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त व्यक्ति को काबू करके जब जांच की तो उससे 5 ग्राम हैरोइन तथा 50 हजार रुपए की भारतीय करंसी बरामद हुई। एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अवतार सिंह उर्फ ताऊ निवासी दौलतपुर के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने 6 ग्राम हैरोइन सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. अमरजीत कौर ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के दौरान लंगड़ोआ से ग्रीन खेती सुविधा केन्द्र लंगड़ोआ के साथ गांव की ओर जा रही थी कि सामने की ओर से आ रही एक महिला पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गई तथा हाथ में पकड़ा प्लास्टिक लिफाफा सड़क पर फैंक दिया। उक्त महिला को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 6 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान कमलजीत कौर उर्फ जीता निवासी लंगड़ोआ के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!