Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Oct, 2017 12:33 AM
अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे राजासांसी पर इमीग्रेशन अधिकारी अशोक कुमार ने जांच के दौरान जाली वीजा पर आए मंसूर हक निवासी स...
अमृतसर(संजीव): अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे राजासांसी पर इमीग्रेशन अधिकारी अशोक कुमार ने जांच के दौरान जाली वीजा पर आए मंसूर हक निवासी सहारघाट मधुबनी बिहार व सत्तार नदाफ निवासी बिहार को गिरफ्तार किया।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने उक्त दोनों आरोपियों के पासपोर्ट व अन्य कागजात जब्त कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इस पर थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।