Edited By Kamini,Updated: 11 Mar, 2024 09:40 PM
स्थानीय शहर में आज सुबह एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है।
धूरी : स्थानीय शहर में आज सुबह एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक पुलिसकर्मी परविंदर सिंह इन दिनों पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की सुरक्षा में तैनात था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक परविंदर सिंह (उम्र 36 साल) पुत्र गुरमेल सिंह पंजाब पुलिस में कांस्टेबल था और उसकी पत्नी भी पंजाब पुलिस की कर्मचारी बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: AAP ने लोकसभा चुनाव का बजाया बिगुल, केजरीवाल ने किए बड़े खुलासे
आज सुबह करीब 6 बजे जब परविंदर सिंह जनता नगर स्थित अपने घर पर मौजूद था, तभी गोली चलने की आवाज आई। बताया जा रहा है कि गोली उसके सिर के एक तरफ से होते हुए दूसरी तरफ निकल कर बाहर खिड़की के रास्ते उसकी कार के शीशे में जा घुसी। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पंजाब से बाहर गए उसके पिता गुरमेल सिंह के लौटने के बाद परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जब सिटी धूरी थाने के एसएचओ सौरव सभ्रवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मौत के कारणों की अभी जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here