Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Mar, 2024 07:50 PM
बीती 29 फरवरी को कस्बा झब्बाल में अमृतसर रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को निशाना बनाते हुए लूट लिया गया था।
तरनतारन : बीती 29 फरवरी को कस्बा झब्बाल में अमृतसर रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को निशाना बनाते हुए लूट लिया गया था। लुटेरे पैसे लूटने के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड की राइफल छीन कर ले गए थे। पुलिस ने इस केस को 5 दिनों में सुलझाते हुए एक आस्ट्रेलिया सिटीजन को गिरफ्तार कर राइफल, ब्रीजा कार, बुलेट मोटरसाइकिल, 90 हजार रुपए की राशि बरामद की है। अब पुलिस बाकी फरार 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: Punjab Budget 2024: पहली बार पंजाब का बजट 2 लाख करोड़ के पार, जानें वित्त मंत्री के बड़े ऐलान
जानकारी देते एस.एस.पी. अश्वनी कपूर ने बताया कि झब्बाल में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा को 2 व्यक्तियों द्वारा बीती 29 फरवरी को लूट का निशाना बनाया गया था। लुटेरे करीब 9 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए थे। इस घटना को अंजाम देने के लिए गुरिंदर सिंह उर्फ गिंदर पुत्र हरभजन सिंह निवासी नौशहरा पन्नूआं (जो आस्ट्रेलिया का सिटीजन है) ने साजिश रची। उक्त आरोपी भारत आने के बाद नशे का आदी हो गया था। गुरिंदर सिंह ने शहजाद सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी फतेहचक्क व सूरज निवासी नौशहरा के साथ मिल कर बैंक लूट की योजना तैयार की।
आरोपी गुरिंदर सिंह को बैंक सुरक्षा गार्ड से छीनी राइफल, 90 हजार रुपए की राशि, घटना के लिए इस्तेमाल की ब्रीजा कार, मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में नौशहरा पन्नूआं निवासी सूरज, शहजाद सिंह पुत्र निर्मल सिंह के अलावा अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here