Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Oct, 2017 02:05 PM
अमृतसर नगर ट्रस्ट के 80 करोड़ रुपए के घोटाले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते 4 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि बरामद कर ली है।
अमृतसर (सुमित खन्ना): अमृतसर नगर ट्रस्ट के 80 करोड़ रुपए के घोटाले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते 4 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि बरामद कर ली है। इस बारे जानकारी देते स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। इस घोटाले की अन्य परतें खुलनीं बाकी हैं। उन्होंने कहा कि इस घोटाले का अारोपी चाहे कोई भी हो, चाहे वह नेता हो या अफसर बक्शा नहीं जाएगा।
सिद्धू ने कहा कि जिन्होंने भी लोगों के खून-पसीने और जनता के पैसे पर कब्ज़ा किया है, उनकी जायदाद भी जब्त की जाएगी। कांग्रेसी नेता ने कहा कि इस घोटाले की जांच में कुछ बड़े नाम सामने आए हैं जिन्हें जल्द मीडिया सामने रखा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पंजाब में गैंगस्टरों पर ऐसा शिकंजा कसा जाएगा कि वह अपने आप ही रफूचक्कर हो जाएंगे।