Edited By swetha,Updated: 18 Nov, 2018 04:13 PM
अमृतसर से 12 किमी दूर राजासांसी गांव स्थित निरंकारी भवन में 2 बाइक सवारों द्वारा विस्फोटक सामग्री में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 के करीब लोग घायल हो गए हैं। इस बात की पुष्टि पुलिस ने अधिकारिक तौर पर कर दी है। घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी...
अमृतसरः अमृतसर से 12 किमी दूर राजासांसी गांव स्थित निरंकारी भवन में 2 बाइक सवारों द्वारा फैंकी गई विस्फोटक सामग्री में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 के करीब लोग घायल हो गए हैं। इस बात की पुष्टि पुलिस ने अधिकारिक तौर पर कर दी है। घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
वहीं निरंकारी भवन में घटना के वक्त मौजूद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए परमजीत कौर ने बताया कि उसकी ड्यूटी 3 नंबर गेट पर लगी हुई थी। इसी दौरान उसने 1 युवक को देखा बम फैंकते हुए। वह नवयुवक था। उसके बम फैंकने के बाद सारे सेवादार उसे पकड़ने के लिए दौड़े पर वह फरार होने में कामयाब हो गया।
उत्तम सिंह नामक शख्स ने बताया कि उसकी बेटी की निरंकारी भवन में महिला चैकिंग में ड्यूटी थी। इसी दौरान 2 युवक उसकी बेटी की कनपटी पर बंदूक रख कर भवन में दाखिल हो गए। उन्होंने वहां बम फैंक दिया। उन युवकों के मुंह पर रूमाल बंधा हुआ था। अमृतसर में घटी इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। इस हादसे के बाद पंजाब पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए नाकाबंदी कर दी है।