आप के रोपड़ विधायक पर ‘‘खनन माफियाओं’’ ने किया हमला: खैहरा

Edited By Vatika,Updated: 21 Jun, 2018 04:03 PM

amarjeet singh sandoa

पंजाब के रोपड़ से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हुए हमले के बाद आप के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा , ‘‘ संदोआ पर खनन माफियाओं के गुंडों ने हमला किया।

चंडीगढ़: पंजाब के रोपड़ से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हुए हमले के बाद आप के वरिष्ठ नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा , ‘‘ संदोआ पर खनन माफियाओं के गुंडों ने हमला किया। 
 

’’ उन्होंने कहा कि विधायक को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के दौरान आप विधायक की पगड़ी उछाली गई और उनके दो सुरक्षार्किमयों से भी धक्का - मुक्की की गई। खैहरा ने दिल्ली से चंडीगढ़ लौटते वक्त फोन पर मीडिया को बताया , ‘‘ अगर यह निर्वाचित प्रतिनिधियों की हालत है जिन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है , तो आप आम नागरिकों के बारे में कल्पना कीजिए। ’’

रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां घटना हुई। ताजा घटना से तीन दिन पहले पंजाब वन विभाग के दो कर्मचारियों पर रेत खनन माफियाओं ने हमला किया था जबकि चार अन्य अधिकारियों को मामूली चोटें आई थीं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!