कैप्टन 2 सिख रैजीमैंट के सेवानिवृत्त अधिकारियों से हुए रू-ब-रू

Edited By Mohit,Updated: 29 Oct, 2019 09:04 PM

amarinder singh meet 2 sikh regiment retired officer

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह आज 2 सिख रैजीमैंट के अधिकारियों व जवानों के साथ रू-ब-रू हुए तथा..........

जालन्धर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह आज 2 सिख रैजीमैंट के अधिकारियों व जवानों के साथ रू-ब-रू हुए तथा 2 सिख रैजीमैंट के साथ अपने परिवार के संबंधों को याद किया। मुख्यमंत्री जब 2 सिख रैजीमैंट को समर्पित एक शौर्यपूर्ण गाथा को चित्रित करने वाले कमरे में गए तो उन्होंने कहा कि इसकी दीवारें शौर्य की गाथा गा रही हैं।

कैप्टन के परिवार के 2 सिख रैजीमैंट के साथ 3 पीढि़यों से संबंध चले आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के सिसवान गांव (मोहाली) स्थित फार्म हाऊस के कमरे को वास्तव में एक छोटी म्यूजियम का रूप दिया गया है। यह कमरा सिख रैजीमैंट के शौर्य को व्यक्त कर रहा है। इस कमरे में लगी तस्वीरें कैप्टन, उनके पिता तथा उनके दादा की यादों को भी ताजा कर रही हैं। कमरे में 2 सिख रैजीमैंट से संबंधित 10 वीर चक्र व 2 परमवीर चक्र विजेताओं की तस्वीरें लगी हुई हैं।

इन तस्वीरों को स्थानीय कलाकार कुलदीप ने तैयार किया है। पूरे कमरे को रैजीमैंट के इतिहास के साथ जोड़ा गया है। यह कमरा वास्तव में सैनिकों के बुलंद नारे ‘निश्चय कर अपनी जीत करो’ को व्यक्त कर रहा है। मुख्यमंत्री ने 2 सिख रैजीमैंट के अधिकारियों व पारिवारिक सदस्यों को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया। जिन्होंने अपनी पुरानी यादों को मुख्यमंत्री के साथ सांझा किया। इस अवसर पर कर्नल के.एस. छिब, कर्नल सुखिन्द्र सिंह, लैफ्टिनैंट जनरल ए.के. शर्मा, लैफ्टिनैंट जनरल आर.एस. सुजलाना आदि मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!