Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Nov, 2017 07:45 PM
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राज्य में सुनियोजित ढंग से हत्या करने वाले अपराधियों सहित आतंकवादी गिरोहों का सफाया करने की कोशिश करने वाले विभिन्न रैंकों के पुलिस कर्मचारियों का निजी तौर पर धन्यवाद करते हुए उन्हें सन्मानित करने की योजना पर अमल...
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने राज्य में सुनियोजित ढंग से हत्या करने वाले अपराधियों सहित आतंकवादी गिरोहों का सफाया करने की कोशिश करने वाले विभिन्न रैंकों के पुलिस कर्मचारियों का निजी तौर पर धन्यवाद करते हुए उन्हें सन्मानित करने की योजना पर अमल करने के निर्देश दिए हैं।
कैप्टन सिंह ने उनके सम्मान में कल रात अपने निवास भोज का आयोजन किया जिसमें 80 से अधिक पुलिस कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने हाल ही में कुछ संगीन अपराधों सहित विभिन्न मामलों में सफलता हासिल करने के लिए उनकी प्रशंसा की। इनमें सबसे अहम आर एस.एस. शिव सेना के नेताओं की हत्या सहित डेरा सच्चा सौदा के छह मामलों में सात व्यक्तियों की हत्या के मामले शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने इन कर्मचारियों के हौंसले, दृढ़ता और कड़ी मेहनत की प्रशंसा की जिसकी वजह से इन आतंकवादी गिरोहों का सफाया हुआ है। राज्य को अस्थिर करने वाले गैंगस्टरों की गिरफ्तारी हुई है। कैप्टन सिंह ने पंजाब के लोगों को अराजकता से बचाने और पुलिस का गौरव बढ़ाने के लिए उनकी प्रशंसा की। यदि पुलिस कर्मचारी ऐसा न करते तो ये अपराधी अधिक गड़बड़ पैदा कर सकते थे। इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पुलिस कर्मचारियों को कंट्टरपंथी और अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए खुली छूूट दी गई थी उन्होंने वचनवद्धता और संजीदगी से अपने काम को अंजाम तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने गृह सचिव और डीजीपी को निर्देश दिए कि वह आतंकवादी गिरोहों और गैंगस्टरों का सफाया करने में शामिल इन कर्मचारियों को पुरस्कार और ईनाम देने के लिए कोई योजना तैयार करें।
उन्होंने इस काम में अहम योगदान देने वाले या जांच में मामलों को हल करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों का समान करने के लिए भी डीजीपी सुरेश अरोड़ा को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए वचनवद्ध है। सत्ता में आने के बाद राज्य को संकट से उबारने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की जा रही हैं।