जालंधर में 7 साल की बच्ची को अगवा करने का दावा, पुलिस बोली- रास्ता भटक गई थी मासूम

Edited By Kalash,Updated: 23 Nov, 2026 11:08 AM

alleged abduction girl

नई सब्जी मंडी मकसूदां से 7 साल की बच्ची को कुछ सुंघा कर तथा कथित तौर पर किडनैप करने और होश आने पर उसकी टांगे काटने का मामला सामना आया है।

जालंधर (वरुण): नई सब्जी मंडी मकसूदां से 7 साल की बच्ची को कुछ सुंघा कर तथा कथित तौर पर किडनैप करने और होश आने पर उसकी टांगे काटने का मामला सामना आया है। हालांकि पुलिस की मानें तो बच्ची रास्ता भटक पर पहले नई सब्जी मंडी मकसूदां पहुंची और बाद में जस्सा का पुल पर आ गई। किसी राहगीर की मदद से वह दोबारा मंडी पहुंची जहां झुग्गी वालों ने ठंड से कांप रही बच्ची को शॉल ओढ़ाई।

बच्ची की माने तो वह शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की है। घर से वह पैसे खुल्ले करवाने निकली थी और नई सब्जी मंडी मकसूदां पहुंच गई। आरोप है कि वहां से ही साइकिल सवार 2 युवकों ने उसे कुछ सुंघाया और बेहोश होने पर अपने साथ साइकिल पर बैठा कर ले गए। रास्ते में जस्से के पुल पर बच्ची को होश आया तो उसने विरोध किया। बच्ची की माने तो उक्त लोगों ने उसकी टांगे काटने की धमकी की और बाद में उसे वहीं उतार कर फरार हो गए।

इसी बीच एक राहगीर ने पुल पर उक्त बच्ची को ठंड में कांपते और रोता देखा। पंकज नाम के युवक ने बताया कि उसने बच्ची से पूछताछ की तो वह बार-बार मंडी का नाम ले रही थी। उसे अपने घर, माता और पिता की कोई जानकारी नहीं थी। पंकज बच्ची को नई सब्जी मंडी मकसूदां ले गया। उसे लगा बच्ची का परिवार मंडी में बनी झुग्गियों में रहता है। जैसे ही पंकज बच्ची के साथ झुग्गियों में पहुंचा तो सबसे पहले झुग्गी वालों ने बच्ची को शॉल ओढ़ई।

हालांकि बच्ची वहां की नहीं निकली, जिसमें बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता लगा कि बच्ची शहीद बाबू लाभ सिंह नगर की है। थाना एक के प्रभारी अजमेर लाल ने बताया कि बच्ची को कुछ सुंघा कर ले जाने वाली बात गलत है। उन्होंने कहा कि बच्ची पैसे खुल्ला करवाने घर से निकली और नजदीक ही नई सब्जी मंडी मकसूदां पहुंच गई। वहाँ से बच्ची रास्ता भटक गई और जस्से के पुल पर पहुंच गई।

एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस द्वारा बच्ची के घर का पता लगवा कर उसके परिजनों हवाले कर दिया है। इसी के साथ साथ एस.एच.ओ. अजमेर लाल ने अपील भी की कि छोटे बच्चों को अकेले किसी काम के लिए न भेजें। वह रास्ता भटक सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!