Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Sep, 2017 11:47 AM
पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की तरफ से हर गली-मोहल्ले में बनाए गए सेवा केन्द्रों में लोगों को सुविधा की बजाय असुविधा मिल रही है।
अमृतसर (नीरज): पूर्व अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की तरफ से हर गली-मोहल्ले में बनाए गए सेवा केन्द्रों में लोगों को सुविधा की बजाय असुविधा मिल रही है। वार्ड नंबर-32 के यूथ प्रधान जसवंत सिंह ने डी.सी. को लिखित शिकायत करके सुल्तानविंड, तरनतारन रोड व अन्य इलाकों में स्थापित किए गए सेवा केन्द्रों के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
जसंवत सिंह ने बताया कि अंगहीन, बुढ़ापा पैंशन व अन्य फार्मों के 5 से 10 रुपए वसूले जा रहे हैं, जबकि यह फार्म फ्री मिलते हैं।
जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र लेने में भी लोगों को महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। यदि कर्मचारी की गलती से किसी सर्टिफिकेट पर आवेदनकत्र्ता का नाम गलत छप जाता है तो फिर भी पूरी सरकारी फीस वसूल की जाती है। वहीं डी.सी. कमलदीप सिंह संघा ने कहा कि इस प्रकार की शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं इसलिए सेवा केन्द्र कर्मचारियों की वर्कशॉप लगाई जा रही है, उनको सही दस्तावेज लेकर आगे फारवर्ड करने के लिए कहा जा रहा है।