Edited By Vaneet,Updated: 12 Jul, 2018 08:23 PM
चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से महिलाओं को हेलमेट लाजमी करने के फैसले के खिलाफ अकाली दल ने मोर्चा खोल दिया है। अकाली दल स्त्री विंग की प्रधान बीबी जगीर कौर ने इस..
अमृतसर(सुमित): चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से महिलाओं के लिए हेलमेट अनिवार्य करने के फैसले का अकाली दल ने विरोध किया है।
अकाली दल महिला विंग की प्रधान बीबी जगीर कौर ने कहा कि इसके खिलाफ वह शिरोमणि अकाली दल समिति के प्रधान ज्ञानी गुरबचन सिंह के आगे इस मामले को उठाएंगे। इसके बाद वह राज्यपाल वी.पी सिंह बदनौर से मुलाकात कर इस फैसले का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने सिख महिलाओं पर यह फैसला जबरन थोपा है। जबकि उनके लिए हेलमेट पहनने की मनाही है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि प्रशासन यह फैसला वापस लें अन्यथा जरूर पडऩे पर इसके खिलाफ विरोध करेंगे।