एडिशनल जे.ई. 10 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Nov, 2019 09:04 AM

additional je arrested for taking bribe

विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने पी.एस.पी.सी.एल. के एडिशनल जे.ई. अवतार सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

पटियाला(बलजिन्द्र): विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने पी.एस.पी.सी.एल. के एडिशनल जे.ई. अवतार सिंह को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार जगदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी राम नगर पटियाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके घर लगा बिजली का मीटर शार्ट सर्किट हो गया था, जिस कारण उसे 42 हजार 980 रुपए का बिल प्राप्त हुआ। इस बिल की रकम ठीक करवाने के लिए अवतार सिंह एडिशनल जे.ई. पटियाला को जब वह मिला तो उसने बिल कम करने और एम.आई. ब्रांच में से पुराने जले हुए मीटर को ठीक करवाने के बदले 10 हजार रुपए रिश्वत मांगी। विजीलैंस ब्यूरो ने जगदीप सिंह की शिकायत के बाद ट्रैप लगा कर एडीशनल जे.ई. अवतार सिंह को सरकारी और प्राइवेट गवाहों की उपस्थिति में उसके घर जुझार नगर से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!