Police Action : एक किलो अफीम व स्कार्पियो सहित आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Mar, 2024 11:55 PM

accused arrested along with one kg opium and scorpio

वरिष्ठ पुलिस कप्तान नवनीत सिंह बैंस के निर्देशन में अराजक तत्वों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा है।

जगराओ : वरिष्ठ पुलिस कप्तान नवनीत सिंह बैंस के निर्देशन में अराजक तत्वों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा है। सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने बताया कि वह अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ साकी जवानों के संबंध में बस अड्डा सिधवा कलां पर मौजूद थे, तभी शाम के करीब 7 बजे होंगे कि पुलिस टीम मुखबिर खास ने सूचना दी कि अमन अहलावत पुत्र सत्य नारायण निवासी गांव डीघल, जिला झज्जर (हरियाणा) जो राज्य के बाहर से सस्ते दाम पर अफीम लाकर जगराओं क्षेत्र में ऊंचे दाम पर बेचता है।

आज भी वह अफीम बेचते अपनी गाड़ी स्कार्पियो चलाकर लुधियाना की तरफ से जीटी सड़क जगराओं क्षेत्र में आ रहा था। पुल सुआ के पास ढाबा चौकी मान पर नाकाबंदी कर अमन अहलावत को अफीम और गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया, जिस पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!