Edited By Kalash,Updated: 25 Nov, 2026 10:39 AM

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरचरण नगर चौक के समीप एक खाली प्लॉट में बैठकर नशे का सेवन कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
लुधियाना (स्याल): नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरचरण नगर चौक के समीप एक खाली प्लॉट में बैठकर नशे का सेवन कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नशे के सेवन में प्रयुक्त पन्नी, लाइटर व ₹10 का नोट भी बरामद किया है और आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि रूपी की पहचान शंभू शर्मा के रूप में हुई है। अधिकारी के अनुसार पुलिस पार्टी क्षेत्र में नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here