नेशनल हाईवे पर फॉर्च्यूनर हादसे का शिकार, गाड़ी पड़ी थी भारी मात्रा में अवैध शराब

Edited By Kalash,Updated: 16 Nov, 2026 03:22 PM

accident on highway

हरिके से अमृतसर जा रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट होने का समाचार प्राप्त हुआ है जिसमें करीब 50 पेटी शराब भरी हुई थी।

तरनतारन (रमन): हरिके से अमृतसर जा रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट होने का समाचार प्राप्त हुआ है जिसमें करीब 50 पेटी शराब भरी हुई थी। एक्सीडेंट में फॉर्च्यूनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अमृतसर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और इस संबंध में सरहाली थाने की पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

जानकारी देते हुए सरहाली थाने के हेड सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि एक फॉर्च्यूनर गाड़ी हरिके साइड से अमृतसर जा रही थी और जो सरहाली थाने के तहत नेशनल हाईवे पर पहुंची तो अचानक सड़क पर बिखरे मक्की के दानों की वजह से एक्सीडेंट हो गया। इसमें सवार गुरमुख सिंह पुत्र लक्खा सिंह, निवासी अमृतसर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रेफर कर दिया है।

थाना मुखी ने बताया कि इस फॉर्च्यूनर गाड़ी में करीब 50 पेटियां अंग्रेजी शराब थी, जिसमें करीब 9 पेटी रॉयल स्टैग, 2 पेटी मैकडॉवेल और बाकी क्लब नाम की व्हिस्की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस शराब और फॉर्च्यूनर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि फॉर्च्यूनर ड्राइवर गुरमुख सिंह की हालत गंभीर है। इसके बाद ही पता चलेगा कि यह शराब कहां से और किस परमिट से लाई जा रही थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!