जानलेवा हुई China Dor, दोपहिया वाहन पर जा रहे शख्स को बनाया निशाना

Edited By Vatika,Updated: 14 Dec, 2024 03:12 PM

accident china dor

पतंग का मौसम शुरू होते ही आज सिंथेटिक चाइना डोर ने अपना विकराल रूप

दसूहा: पतंग का मौसम शुरू होते ही आज सिंथेटिक चाइना डोर ने अपना विकराल रूप दिखाते हुए एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार गांव खोखरां निवासी अमरजोत सिंह पुत्र अमरेन्द्र सिंह म्यानी रोड पर बने ओवर ब्रिज पर अपने व्हीकल से जा रहा था। तभी अचानक चाइना सिंथेटिक डोर उसके मुंह, नाक और होंठ पर फिर गई,  जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत पास के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां इलाज के दौरान युवक के नाक के अंदर 7 टांके और होठों पर 7 टांके लगे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरीक सिंह गग्गी के अलावा समाज सेवक कामरेड विजय शर्मा ने पुलिस प्रशासन से सिंथैटिक चाइना डोर बेचने वालों पर पूरी तरह से नकेल कसने की मांग की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!