Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Aug, 2017 01:05 PM
विभिन्न सड़क हादसों में 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा अस्पताल पहुंचाया।
भटिंडा(पायल): विभिन्न सड़क हादसों में 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी अनुसार बरनाला मार्ग पर विश्वकर्मा मार्कीट निकट एक महिला मोटरसाइकिलसे गिर कर चोटिल हो गई। सूचना मिलने पर सहारा लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्य संदीप गिल ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल महिला की पहचान जसप्रीत कौर (45) पत्नी काला सिंह निवासी चंदसर बस्ती के तौर पर हुई।
वहीं भटिंडा-डबवाली ओवरब्रिज पर एक साइकिल सवार को मोटरसाइकिल चालक टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे में साइकिल सवार मान सिंह (35) पुत्र सूरज पाल निवासी हरबंस नगर गंभीर घायल हो गया।
इसके अलावा हनुमान चौकमें एक व्यक्ति सुखवीर सिंह (38) पुत्र गुरप्यार सिंह निवासी कोटकपूरा बेहोश होकर सड़क पर गिर कर चोटिल हो गया। उधर, बरनाला बाईपास मार्ग पर कार की टक्कर से एक्टिवा चालक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घायल को नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के सदस्य ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गुरु गोङ्क्षबद सिंह नगर के तौर पर हुई। वहीं भट्टी रोड पर कार की टक्कर से रिक्शा चालक घायल हो गया, जिसकी पहचान ओकिल चौधरी निवासी बैक साइड सैपल होटल के तौर पर हुई।