दर्दनाक हादसा, Video में देखें, सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को बस ने कुचला
Edited By Vatika,Updated: 12 Apr, 2021 03:47 PM
रोपड़ में सोमवार सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
रोपड़ः रोपड़ में सोमवार सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा नेशनल हाईवे एक्सटेंशन 503 पर गांव भनुप्पली में घटा। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू) की बस हिमाचल से चंडीगढ़ आ रही थी कि सड़क किनारे खड़े 4 लोगों को कुचल दिया। जिनमें से इस हादसे में एक महिला और 2 पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की भाई जैता जी सिविल अस्पताल में मौत हो गई।
यह हादसा श्री आनन्दपुर साहिब में सुबह करीब 7.35 पर हुआ। मिली जानकारी मुताबिक हिमाचल से चण्डीगढ़ वापस आ रही सी. टी. यू. बस ने ओवरटेक करने के लिए स्टाप पर खड़े 4 व्यक्तियों को रौंद दिया।इस हादसो में 2 की मौके पर ही मौत हो गई, तीसरे की अस्पताल में मौत हो गई जबकि चौथे को आनन्दपुर साहिब सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पी. जी. आई. एम. आर. रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फ़रार हो गए। पुलिस ने बस को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौ/त

बस स्टैंड रोड पर करियाना दुकान पर गुंडागर्दी, मंजर देख लोगों का दहला दिल, CCTV में कैद हुई वारदात

स्कूल बस ने बाइक सवार 2 छात्रों को कुचला, 50 फीट तक घसीटा, दोनों की मौके पर मौ+त

पंजाब पुलिस के कर्मचारी के साथ घटा दर्दनाक हादसा, तड़प-तड़प कर निकली जान

दर्दनाक हादसा : बेकाबू कार के पेड़ से टकराने से 1 की मौत, 2 घायल

बटाला में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ.त

दर्दनाक हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 2 युवकों की मौ/त

तेज रफ्तार कार की चपेट में आए सड़क किनारे बैठे मजदूर, 3 गंभीर घायल

पंजाब में स्कूली बच्चों से भरी बस के साथ बड़ा हादसा, मचा हंगामा

BSF जवानों से भरी बस हादसे का शिकार, 6 घायल