टांगरा नजदीक हुआ भयानक हादसा, मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौत

Edited By Vatika,Updated: 26 Jun, 2020 01:53 PM

accident 3 died

यहां जी.टी. रोड टांगरा नजदीक मुछला वाले मोड़ पर ज़ीप की चपेट में आने से 2 मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौत हो गई।  घटना गत रात

टांगरा (अमृतसर): यहां जी.टी. रोड टांगरा नजदीक मुछला वाले मोड़ पर ज़ीप की चपेट में आने से 2 मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौत हो गई।  घटना गत रात की बताई जा रही है, जब 2 मोटरसाइकिल सवार 3 व्यक्ति जी.टी रोड पर चढ़ने लगे तो अमृतसर की तरफ़ से तेज़ रफ़्तार आ रही ज़ीप ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से अगली कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!