4 दोस्त खुशी-खुशी कर रहे थे ये काम हुआ कुछ ऐसा कि निकल गई इन 2 की सांसे...

Edited By Vatika,Updated: 03 Mar, 2021 12:32 PM

accident 2 died

फतेहगढ़ साहिब में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग लड़कों की मौत जबकि 2 और गंभीर घायल हो गए

फतेहगढ़ साहिब: फतेहगढ़ साहिब में मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसे में दो नाबालिग लड़कों की मौत जबकि 2 और गंभीर घायल हो गए। मृतकों की पहचान जशनप्रीत सिंह और गुरसिमरन सिंह निवासी गांव सलाना दूल्ला सिंह के रूप में हुई है। दोनों 12वीं कक्षा के विद्यार्थी थे। इस हादसे में 2 और नाबालिग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। दरअसल गांव राएपुर चौबदारां में मलकीत सिंह के रिश्तेदार निरभय सिंह का पुराना मकान था, जिसे तोड़ कर नया बनाना था।

इसलिए मलकीत सिंह गांव से ही अपने दोस्त जशनप्रीत सिंह, गुरसिमरन सिंह और गुरसेवक सिंह को साथ लेकर मकान तोड़ने लग गया। जब वह मकान से पुराने गार्डर और ईंटें निकाल रहे थे तो लोहे का एक गार्डर गिरने से मकान गिर गया। वहीं मलबे की नीचे चारों दब गए।आस-पास के लोगों ने किसी तरह चारों को मलबे के नीचे से निकाला लेकिन तब तक जशनप्रीत सिंह की मौत हो चुकी थी जबकि मलकीत, गुरसिमरन और गुरसेवक सिंह गंभीर घायल थे, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल अमलोह ले जाया गया। जहां गुरसिमरन को नाजुक हालत होने के कारण पटियाला के राजिन्दर अस्पताल में रैफर किया गया, जिसकी इलाज दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर पाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!