Edited By Vatika,Updated: 28 Mar, 2024 04:26 PM
आम आमदी पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है।
जालंधरः जालंधर से आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने पर आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने तीखा हमला बोला है।
मीडिया से बातचीत करते हुए मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि शीतल अंगुराल पहले दिन से संदिग्ध थे, क्योंकि उस पर Gambling, कब्जे सहित कई संगीन आरोप है। जालंधर चुनावों द्वारा लीडरशीप ने कई बार उसे समझाने की कोशिश लेकिन वह नहीं सुधरे। उन्होंने कहा कि पिछले 6-7 महीनों से पार्टी ने शीतल को मुंह लगाना ही बंद कर दिया था।
बता दें कि जालंधर से सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक रहे शीतल अंगुराल ने कल आम आमदी पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है।