Edited By swetha,Updated: 10 Sep, 2018 09:22 AM
बठिंडा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।
बठिंडा (बलविन्दर): :बठिंडा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार आप के जोन गिल कलां से उम्मीदवार हरविंद्र सिंह हिंदा जेठूके के घर गत रात 9:30 बजे के 2-3 व्यक्ति कार में उनके घर आए। यहां उन्होंने ने उनके साथ शराब पी। इसके बाद उक्त लोगों ने सिर में राड मारकर उनका कत्ल कर दिया और घर से चले गए। घटना के बारे में परिवार वालों को काफी देर बाद लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि पुलिस मुताबिक पहले यह कहा जा रहा थी कि जेठूके का कत्ल गोलियां मार कर किया गया है।