Edited By Updated: 19 Apr, 2017 01:17 PM
भारतीय चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा तथा लोकसभा के चुनावों के लिए तय की गई खर्च राशि संबंधी हाल ही में पंजाब विधानसभा के
नवांशहर (त्रिपाठी): भारतीय चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा तथा लोकसभा के चुनावों के लिए तय की गई खर्च राशि संबंधी हाल ही में पंजाब विधानसभा के आयोजित चुनावों में पूरा प्रभाव देखने को मिला। वर्णनीय है कि चुनाव आयोग की ओर विधानसभा चुनावों के लिए अधिकतम कुल 28 लाख रुपए की राशि खर्च करने की सीमा तय की गई थी। विधानसभा चुनावों के बाद चाहे कांग्रेस ने सत्ता संभाल ली है तथा कामकाज शुरू कर दिया है परन्तु चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त अधिकारियों ने जिले के तीनों विधानसभा हलकों नवांशहर, बलाचौर तथा बंगा में चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों के खर्च का हिसाब लेकर चुनाव आयोग की वैबसाइट पर डाल दिया है। नवांशहर हलके की सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार ने सबसे अधिक 21,35,064 रुपए की राशि खर्च की है, जबकि मान्यता प्राप्त प्रमुख दलों में अकाली दल के जरनैल सिंह वाहद ने सबसे कम 9,40,464 रुपए की राशि खर्च की।
कांग्रेसी विधायक अंगद सिंह ने खर्चे 11,73,352 रुपए
विधानसभा हलका नवांशहर से चुने गए कांग्रेसी विधायक अंगद सिंह ने चुनाव आयोग को दिए अपने खर्च के विवरण के अनुसार कुल 11,73,352 रुपए की राशि खर्च की है।
'आप' उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने खर्च किए 21,35,064 रुपए
विधानसभा हलका नवांशहर से आम आदमी पार्टी (आप) की सीट पर चुनाव लड़े चरणजीत सिंह चन्नी जिले भर में सबसे अधिक पैसे खर्च करने वाले खर्चीले उम्मीदवार रहे। उन्होंने चुनाव आयोग को दिए अपने खर्च के विवरण में कुल 21,35,064 रुपए खर्च करने की जानकारी दी।
बलाचौर के विधायक ने खर्च की 13,57,838 रुपए की राशि
विधानसभा हलका बलाचौर से चुने गए कांग्रेस पार्टी के विधायक चौ. दर्शन सिंह मंगूपुर ने चुनाव आयोग को दिए हिसाब में कुल 13,57,838 रुपए की राशि खर्च की है।
अकाली दल विधायक डा. सुखविन्द्र सुक्खी ने ख्रर्च किए 18,17,774 रुपए
विधानसभा हलका बंगा से चुने गए अकाली दल के विधायक डा. सुखविन्द्र सिंह सुक्खी दूसरे सबसे अधिक खर्च करने वाले विधायक बने है। उन्होंने चुनावों में कुल 18,17,774 रुपए की राशि खर्च की है।
अन्य उम्मीदवारों ने खर्च किए इतने रुपए
-आजाद उम्मीदवार तथा कांग्रेस के बागी तरलोचन सिंह सूंढ ने 9,40,540 रुपए।
-आप प्रत्याशी हरजोत कौर ने 13,96,782 रुपए।
-कांग्रेस के सतनाम सिंह कैंथ ने 11,28,552 रुपए।
-अकाली उम्मीदवार जरनैल सिंह वाहद ने 9,40,464 रुपए।
-बलाचौर के अकाली दल के प्रत्याशी नंद लाल ने 14,48,353 रुपए।
-बलाचौर के आप उम्मीदवार ब्रि. राज कुमार ने 16,43,486 रुपए।