आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कंग ने मान सरकार के फैसले को लेकर दिया यह बयान

Edited By Urmila,Updated: 11 Jun, 2022 04:41 PM

aam aadmi party spokesperson kang gave this statement

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने आज प्रेस कान्फ्रेंस में संबोधन करते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट माफिया पर लगाम लगाने के लिए सरकार अहम कदम उठा रही...

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने आज प्रेस कान्फ्रेंस में संबोधन करते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट माफिया पर लगाम लगाने के लिए सरकार अहम कदम उठा रही है। सरकार आम लोगों को सस्ते दरों पर दिल्ली एयरपोर्ट से पंजाब व पंजाब से दिल्ली पहुंचाने के लिए वॉल्वों बसों को शुरू करने जा रही है।

इस दौरान कंग ने कहा कि इस लग्जरी सफर में यात्रियों को ज्यादा सहूलियतें दी जाएंगी और वॉल्वों बसों का किराया भी कम होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के रेवेन्यू को लेकर भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला मान सरकार की कैबिनेट ने लिया है। प्रवक्ता कंग ने कहा कि फैसले छोटे या बड़े हों सरकार लोक हितैषी फैसले लती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को आर्थिक तौर पर भी फायदा होगा, बुनियादी सहूलियतें मिलेगी और इसका पंजाब के खजाने को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी मान सरकार के फैसले का स्वागत करती है। 

मालविंदर कंग ने कहा कि यह पब्लिक ट्रांसपोर्ट खासकर एन.आर.आईज के लिए शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले काफी समय से एन.आर.आईज को परेशानी का सामना करना पड़ा है, कई बार तो उनके साथ लूटपाट की हुई वारदातें सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर इसका फायदा पंजाब को होगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!