अब भ्रष्टाचार विरुद्ध बोलने लायक नहीं रही दागियों को टिकट देने वाली कांग्रेस : मान

Edited By Vatika,Updated: 04 Apr, 2019 12:13 PM

aam aadmi party punjab

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने कांग्रेस की ओर से जालंधर से संतोख सिंह चौधरी और चंडीगढ़ से पवन बंसल को टिकट देने पर कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरैंस’ की बातें करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी अब भ्रष्टाचार...

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने कांग्रेस की ओर से जालंधर से संतोख सिंह चौधरी और चंडीगढ़ से पवन बंसल को टिकट देने पर कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरैंस’ की बातें करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी अब भ्रष्टाचार विरुद्ध बोलने लायक नहीं रहे।
PunjabKesari
यहां जारी बयान में मान ने कहा कि शिअद-भाजपा की तरह कांग्रेस का भी भ्रष्टाचार के साथ नाखुन-मांस का रिश्ता रहा है। पवन बंसल और संतोख सिंह चौधरी को टिकट देकर राहुल गांधी ने भी कांग्रेस की भ्रष्टाचार विरासत को आगे बढ़ाया है। भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरैंस’ की बातें करने वाले राहुल गांधी और कांग्रेस लीडरशिप ने काम करवाने के बदले सरेआम पैसे मांग रहे जालंधर से मौजूदा सांसद संतोख सिंह और डा. मनमोहन सरकार में रेल मंत्री होते हुए 90 लाख रुपए के ‘रेलगेट’ स्कैंडल में फंसे पवन बंसल को टिकटें देकर राहुल गांधी ने साबित कर दिया कि जुमलेबाजी में वह (राहुल) भी अमित शाह-मोदी की जोड़ी से कम नहीं।
PunjabKesari
मान ने कहा कि विडम्बना यह है कि जिस समय राहुल गांधी की तरफ से चौधरी और बंसल को दिल्ली में टिकटों के साथ नवाजा गया, ठीक उसी दिन टैक्स चोरी और विदेशों में कई चल-अचल संपत्तियों की जानकारी छिपाने के आरोपों में मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह और उनके पुत्र रणइंद्र सिंह को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से 24 अप्रैल को अदालत में तलब करने की खबरें अखबारों में सुर्खियां बनी हुई थीं। इससे यह साबित हो गया कि कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार मुद्दा नहीं है और न ही भ्रष्टाचारियों से कोई एलर्जी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!