Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Aug, 2017 04:40 PM
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय लीडरशिप द्वारा पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में पार्टी का आधार मजबूत बनाने व राजनीतिक सरगर्मियों को
लुधियाना (सलूजा): आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय लीडरशिप द्वारा पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में पार्टी का आधार मजबूत बनाने व राजनीतिक सरगर्मियों को तेज करने के मकसद से बस स्टैंड के नजदीक खोले गए जिला आफिस को ताला लग गया है। जबकि आने वाले समय के दौरान नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं। इस आफिस को ताला लग जाने से पार्टी वर्करों में निराशा का आलम है।
यहां यह बता दें कि इसी आफिस में ही कुछ दिन पहले जिला प्रधान दलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला) की ताजपोशी हुई थी। उसके बाद से लेकर आज तक यह आफिस बंद पड़ा है। इस बारे में बात करने पर जिला प्रधान दलजीत सिंह भोला ने स्पष्ट किया कि वह पिछले 10 वर्षों से अपने इलाके में अपना आफि स चलाते आ रहे हैं।
एक समय में 2 आफि स चला पाना संभव नहीं है। इसलिए वह इस आफिस को अपने इलाके में शिफ्ट करने जा रहे हैं। लेकिन जिला आफिस को बंद करने के बाद नई जगह पर शिफ्ट करने का फैसला कहीं पार्टी के लिए नुक्सानदायक साबित न हो जाए।