Punjab में रूह कंपा देने वाला हादसा, कार के ऊपर जा चढ़ी फॉर्च्यूनर

Edited By Kamini,Updated: 14 Nov, 2024 07:16 PM

a horrifying accident in punjab

जिले में एक रुह कंपा देने वाला हादसा हो गया।

मोगा : जिले में एक रुह कंपा देने वाला हादसा हो गया। घटना लुहारा नहर के पास की है, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर गाड़ी कार के ऊपर चढ़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एस्टीम कार में सवार कुछ लोग दामू शाह लुहारा से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान लुहारा नहर के पास अचानक कार का टायर फट गया और कार नहर किनारे पेड़ों से जा टकराई।

वहीं इसी दौरान पीछे आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी एस्टीम से टकराकर उसके ऊपर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ये हादसा हो गया। इस हादसे में अच्छी बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दोनों वाहनों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!