Edited By Urmila,Updated: 08 Feb, 2026 11:40 AM

मानसा में हुए एक भयानक सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कल देर रात एक स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार 2 भाइयों को टक्कर मार दी।
मानसा (परमदीप) : मानसा में हुए एक भयानक सड़क हादसे में 2 भाइयों की मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कल देर रात एक स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार 2 भाइयों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार का ड्राइवर गाड़ी भगा ले गया। हादसा इतना भयानक था कि युवक ऊपर हवा में कई फीट ऊपर उछल गया।
इस भयानक हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 भाइयों की मौत हो गई और कार का ड्राइवर घायल हो गया, जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक युवक मानसा शहर का रहने वाला था, जिसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और अब घर पर उसकी मां और युवक की पत्नी रह गई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here