Edited By Urmila,Updated: 24 Mar, 2023 05:26 PM

थाना सिटी की पुलिस ने 62 ग्राम हैरोइन सहित 6 लोगों को गिरफ्तार करने एवं एक के फरार होने का मामला सामने आया है।
बटाला (साहिल, योगी, अश्विनी): थाना सिटी की पुलिस ने 62 ग्राम हैरोइन सहित 6 लोगों को गिरफ्तार करने एवं एक के फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी ललित कुमार व एस.एच.ओ. सिटी सुखविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि गुप्तचर ने पुलिस को गोपनीय सूचना दी थी कि युवक मनी पुत्र अशोक निवासी वाल्मीकि मुहल्ला खजूरी गेट बटाला अपने घर पर हैरोइन बेचने का धंधा करता है जिसके तुरंत बाद एस.एस.पी. बटाला मैडम अश्विनी गोटियाल के निर्देश पर उनके नेतृत्व में ए.एस.आई. जगतार सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ उक्त घर पर छापा मारा और वहां से राहुल पुत्र पुत्र तरसेम लाल, रोहित पुत्र धर्मपाल व यशपाल पुत्र सरवन निवासी गांधी नगर कैंप बटाला एवं गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरिन्द्र मसीह निवासी मुर्गी मुहल्ला बटाला को गिरफ्तार किया और इनके पास से 50 ग्राम हैरोइन के साथ दो कम्प्यूटर कंडे बरामद किए गए। जबकि मनी पुलिस पार्टी को देखकर हाथ में पकड़ा कम्प्यूटर कंडा फैंक कर मौके से भाग गया।
डी.एस.पी. व एस.एच.ओ. ने आगे बताया कि इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त युवकों को गिरफ्तार कर थाना सिटी में लाया गया, जहां उक्त थाने में उपरोक्त पांचों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार युवक मनी की तलाश करनी आरंभ कर दी गई है। उक्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसी प्रकार, सिवल अस्पताल बटाला के सामने रोड धर्मपुरा कालोनी से सुरिंदरपाल पुत्र प्रेम लाल निवासी गांव गौंसपुरा हाल किराएदार उमरपुरा बटाला तथा आकाश पुत्र देवी दयाल निवासी गौंसपुरा के पास से 12 ग्राम हैरोइन, कम्प्यूटर कंडा व 10 प्लास्टिक के लिफाफे जब्त बरामद किए है। डी.एस.पी ललित व एस.एच.ओ. सुखविन्द्र सिंह अनुसार उक्त दोनों युवकों को पुलिस कर्मचारियों द्वारा् थाना सिटी में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here