Edited By Updated: 17 Feb, 2017 01:30 PM
थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव भटियां बेट की अमलताश एन्क्लेव के एक प्लाट में आज सुबह एक भ्रूण मिला।
लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव भटियां बेट की अमलताश एन्क्लेव के एक प्लाट में आज सुबह एक भ्रूण मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उक्त थाने के जसविंद्र सिंह व पी.सी.आर. कर्मचारी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में लिया। उन्होंने बताया कि यह करीब 5 माह का नर भ्रूण है, जिसे किसी कलियुगी मां ने शायद पाप छुपाने के लिए प्लाट में गड्ढा खोदकर दफना दिया। लोगों ने बताया कि उक्त प्लाट में कुत्ते जमीन खोद रहे थे, जिसके बाद भ्रूण निकला। ऐसे में वहां से गुजर रहे लोगों ने भू्रण को देख कर कुत्तों को भगाया। पुलिस ने भ्रूण को जांच के लिए सिविल अस्पताल में रखवा कर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।