Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Jan, 2018 01:29 PM
सी.आई.ए.स्टाफ नवांशहर तथा काऊंटर इंटैलीजैसी पटियाला पुलिस ने संयुक्त तौर पर की कार्रवाई में 1 किलो हैरोईन सहित 2 नशा तस्ककरों को गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में हैरोईन की कीमत करीब 5 करोड रुपए आंकी जा रही है।
नवांशहर (त्रिपाठी): सी.आई.ए.स्टाफ नवांशहर तथा काऊंटर इंटैलीजैसी पटियाला पुलिस ने संयुक्त तौर पर की कार्रवाई में 1 किलो हैरोईन सहित 2 नशा तस्ककरों को गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में हैरोईन की कीमत करीब 5 करोड रुपए आंकी जा रही है।
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए डी. एस.पी.(डी) हरविन्दर सिंह ने बताया कि एस.एस.पी.सतिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम तहत सी.आई.ए.स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर सुरिन्दर चांद की पुलिस पार्टी दौराने गश्त नवांशहर से सतलुज दरिया कनौन की ओर जा रही थी कि पुली नहर नीलोवाल के नजदीक दूसरी ओर से आ रही सफेद रंग की जाईलो गाडी दिखाई दी जिसके चालक ने पुलिस पार्टी को देख कर गाडी की एकदम ब्रेक लगा कर गांव नीलेवाल की ओर भगाने का प्रयास किया परन्तु ट्रैफिक अधिक होने के चलते गाडी रुक गई।
उन्होंने बताया कि अशंका के आधार पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में सवार 2 लोगों से 1 किलोग्राम हैरोईन बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सुखविन्दर सिंह उर्फ बिल्लू पुत्र कशमीर सिंह निवासी गांव मौलावाहिदपुर थाना गढशंकर तथा दलजीत सिंह पुत्र केवल कृष्ण निवासी चक्करेता थाना गढशंकर (होशियारपुर) के तौर पर की है।
गिरफ्तार नशा तस्करों में 1 पर कत्ल तथा एन.डी.पी.एस.सहित दर्ज है 3 मामले
नशा तस्कर दलजीत सिंह पर पहले थाना गढशंकर में कत्ल का मामला दर्ज है जिसमें माननीय अदालत की ओर से दोषी को 20 साल की सजा दी गई है। अब उक्त तस्कर परौल पर चल रहा था। सी.आई.ए. इंचार्ज सुरिन्दर चांद ने बताया कि 8वीं कक्षा तक शिक्षित दलजीत परस नंगल तथा आदमपुर में नशा तस्करी के 2 अन्य मामले भी दर्ज है। इसी तरह से गिरफ्तार सुखविन्दर सिंह जो 7 वीं कक्षा तक ही शिक्षित है के खिलाफ माहिलपुर में एन.डी.पी.एस.तथा थाना सिटी नवांशहर में एक्सीडैंट का मामला दर्ज है।