Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 Dec, 2019 10:22 AM
खराब मौसम के चलते बुधवार देर रात्रि बाईपास जालंधर-चंडीगढ़ हाईवे पर बी.के.एम. कॉलेज के सामने 4 वाहन आपस में टकरा गए।
बलाचौर(स.ह.): खराब मौसम के चलते बुधवार देर रात्रि बाईपास जालंधर-चंडीगढ़ हाईवे पर बी.के.एम. कॉलेज के सामने 4 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 2 अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
थाना बलाचौर सिटी अनुसार आलू की बोरियों से भरा एक कैंटर होशियारपुर से दिल्ली जा रहा था। जब वह बी.के.एम. कॉलेज समक्ष सर्विस रोड से मेन रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रहे छोटा हाथी से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि छोटा हाथी क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक पवन कुमार पुत्र बलदेव राज निवासी कृष्ण नगर जालंधर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे दौरान कैंटर और छोटा हाथी के पीछे 2 कारें भी टकरा गईं जिससे कारों को भी काफी नुक्सान हुआ है।
इसमें कार चालक बिक्रमजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गागरवाल (अमृतसर) घायल हो गया और दूसरा कार चालक भूपिन्द्र सिंह पुत्र ओंकार सिंह निवासी रामा मंडी जालंधर को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सिटी बलाचौर से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पवन कुमार का शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।