50 लाख की हैरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Feb, 2021 11:41 AM

3 smugglers arrested with heroin worth 50 lakhs

पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपए......

फिरोजपुर(कुमार, मल्होत्रा, परमजीत): थाना सिटी पुलिस ने 3 तस्करों को 100 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। 

थाना सिटी फिरोजपुर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सब इंस्पैक्टर सुखचैन सिंह और ए.एस.आई. सुखदेव सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि मोडा छिंदा पुत्र कश्मीर और गोविंदा पुत्र काला हैरोइन बेचने का धंधा करते हैं। ये तीनों मोटरसाइकिल पर गांव खिलची जदीद की ओर से हैरोइन बेचने के लिए फिरोजपुर शहर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बस्ती भट्टियां वाली डेयरी के पास तीनों व्यक्तियों को काबू कर तलाशी ली तो उनसे 100 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!