चंडीगढ़ के अवैध PG में आग लगने से 1 स्टूडैंट जिंदा जली, 2 की दम घुटने से मौत

Edited By Mohit,Updated: 23 Feb, 2020 08:51 AM

3 girls died due to fire in pg

सैक्टर 32 के पीजी में आग लगने से तीन लड़कियों की मौत हो गई है, जबकि एक लड़की ने कूदकर जान बचाने की खबर है।

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-32 के गर्ल्स पी.जी. की पहली मंजिल पर शनिवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगते पी.जी. में रहने वाली लड़कियां बाहर की तरफ दौड़ी। पहली मंजिल पर धुआं ही धुआं होने से पांच युवतियां अंदर फंस गई। लोगों ने सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने लगी। 
PunjabKesari

इस दौरान युवतियों को बचाने के लिए डिजास्टर मैनेजमैंट की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दो युवतियों ने जान बचाने के लिए पी.जी. की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें पुलिस ने जी.एम.सी.एच.-32 में दाखिल करवाया। फायरकर्मी आग पर काबू पाकर अंदर गए तो 3 युवतियां झुलसी हुई हालत में मिली। पुलिस तीनों को जी.एम.सी.एच.-32 ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

PunjabKesari

मृतकों की पहचान पंजाब के कपूरथला निवासी रिया, कोटकपूरा निवासी पाक्षी और हिसार निवासी मुस्कान के रूप में हुई। वहीं, घायल छात्राओं की पहचान जसमीन और फैमीना के रूप में हुई है। पी.जी. अवैध था। बिल्डिंग में कहीं भी अग्निशमन यंत्र नहीं लगे थे।

कोठी नंबर 3325 में हुई घटना :
घटना दोपहर बाद 3:50 बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सैक्टर-31 की कोठी नंबर 3325 की पहली मंजिल पर आग लग गई है। पहली मंजिल पर धुआं ही धुआं निकल रहा है और अंदर पी.जी. में रहने वाली पांच युवती फंसी हुई हैं।

PunjabKesari

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर और डिजास्टर मैनेजमैंट की टीमें पहुंची। फायर बिग्रेड ने एक घंटे में आग पर काबू पाकर तीनों युवतियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

दो कोटकपूरा और एक हिसार निवासी थी :
आग लगने से तीन युवतियों में से दो की दम घुटने से और एक की मौत आग से झुलसने से हुई है। पुलिस ने बताया कि हिसार निवासी मुस्कान की मौत आग से झुलसने, कोटकपूरा निवासी प्राक्षी और रिया की मौत दम घुटने से हुई है। वहीं छलांग लगाने वाली छात्रा जसमीन और फैमिना को मामूली चोट लगी हुई है। 

पी.जी. मालिक पर एफ.आई.आर. दर्ज :
सैक्टर-32 स्थित अवैध पी.जी. में आग लगने से तीन युवती की मौत मामले में सैक्टर-34 थाना पुलिस ने पी.जी. मालिक नीतीश बंसल पर गैर-इरादतन का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पी.जी. मालिक पर आई.पी.सी. की धारा 336, 304,188, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। 

PunjabKesari

इससे पहले भी सैक्टर-34 थाना पुलिस मालिक पर 5 फरवरी 2019 में डी.सी. से आदेशों की अवलेहना करने का मामला दर्ज किया था। अदालत ने पी.जी. मालिक पर 30 नवम्बर 2019 को जुर्माना लगाया था।

PunjabKesari

सैक्टर-34 थाना पुलिस ने बताया कि नीतीश बंसल सैक्टर-32 की कोठी नंबर 3323 में अवैध पी.जी. चला रहा था। उसने पी.जी. रजिस्टर नहीं करवा रखा था। पुलिस ने पी.जी. में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की डी.वी.आर. जब्त कर ली है।

पी.वी.सी. फिटिंग के चलते भड़की आग :
गर्ल्स पी.जी. में मालिक ने दीवारों और छत पर पी.वी.सी. की फिटिंग करवा रखी थी। सूत्रों की मानें तो लैपटॉप के एडप्टर में शार्ट सर्किट से पी.जी. की पहली मंजिल पर आग लगी है। इसके बाद आग दीवारों पर लगी पी.वी.सी. की फिटिंग में लग गई। इसी कारण पी.जी. के अंदर से धुएं की लपटें बाहर आई हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!