मानसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अवैध हथियारों के जखीरे सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 26 Nov, 2026 11:25 AM

3 accused arrested with illegal weapons

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मानसा (संदीप मित्तल) : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले की पुलिस ने अवैध 2 पिस्तौलों, 2 रिवॉल्वरों, देसी कट्टा व 5 जिंदा कारतूसों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्तौलें .32 बोर, 1 रिवॉल्वर .38 बोर, 1 रिवॉल्वर .32 बोर, 1 देसी कट्टा .32 बोर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपियों से सिल्वर रंग की कोरोला कार भी बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एस.एस.पी. वैभव चौधरी व ए.आई.जी. काऊंटर इंटैलिजैंस जोन बठिंडा अवनीत कौर सिद्धू की अगुवाई में एस.पी. इन्वैस्टिगेशन मानसा जगबिंदर सिंह की निगरानी में इंस्पैक्टर कंवलजीत सिंह, इंचार्ज स्पैशल सैल मानसा व एस.आई. कुलवीर सिंह, इंचार्ज काऊंटर इंटैलिजैंस यूनिट मानसा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 23 नवम्बर को स्पैशल सैल को सूचना मिली थी कि लवजीत सिंह उर्फ लवली निवासी वार्ड नंबर 12 भीखी, गुरदीप सिंह उर्फ गब्बर निवासी रिउंद कलां और हरविंदर सिंह उर्फ बिंदर निवासी बरेटा सिल्वर रंग की कोरोला कार में घूम रहे हैं, जिनके पास अवैध हथियार होने का संदेह है। इस पर थाना सिटी-2 में आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया। इसके बाद स्पैशल सैल की पुलिस पार्टी ने डी.सी. तीनकोनी के नजदीक नाकाबंदी कर संदिग्ध कोरोला कार को रोक लिया और उसमें सवार तीनों व्यक्तियों को काबू कर लिया, जिनकी तलाशी लेने पर उनसे उक्त अवैध हथियार बरामद हुए। कारतूसों में चार .32 बोर और एक .38 बोर का है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान इस मामले में कई अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। मामले की आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!